नक्सली साये से निकलकर सुरक्षा और विकास की नई सुबह! 🌅
रक्षाबंधन के अवसर पर चोरमारा से आई हुई मुनिया देवी ने बताया कि जब उनके परिवार के सदस्य नक्सली गतिविधियों को छोड़ मुख्यधारा में लौटे, तो उनके जीवन में अभूतपूर्व बदलाव आया।
एक समय था जब पुलिस को देखते ही डर से छुपना पड़ता था, लेकिन आज वही ग्रामीण जिला प्रशासन के कार्यक्रमों में खुशी-खुशी हिस्सा लेते हैं। मुनिया ने कहा कि जिस तरह भाई परिवार की रक्षा करते हैं, उसी प्रकार वर्तमान सरकार और जिला प्रशासनद्वारा उनके क्षेत्रों में सुरक्षा व निरंतर विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। आज हमारे गांव में बदलाव साफ दिख रहा है—बच्चे नियमित स्कूल जा रहे हैं, स्वास्थ्य सेवाएं, राशन वितरण और नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। यह बदलाव एक सुरक्षित और सशक्त भविष्य की मजबूत नींव है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar
13 views | Jamui, Bihar | Aug 29, 2026