राघोगढ़: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा 1 नवंबर को गुना जिले में करेगी प्रवेश, विधायक जयवर्धन सिंह ने दी जानकारी
Raghogarh, Guna | Oct 19, 2026 मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक शुरू सत्य सनातन यात्रा 1 नवंबर को गुना जिले में प्रवेश करेगी। चार नवंबर तक विभिन्न गांव से होकर राघोगढ़ तहसील में प्रवेश करेगी। जहां 5 से 10 नवंबर तक पूर्व सीएम राघोगढ़ में दीपावली पर्व मनाएंगे 11 नवंबर को रुठियाई से आरोन और आरोन से अशोकनगर के लिए यात्रा रवाना होगी।