मुगलसराय: भिसौड़ी विधायक निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन, स्थानीय महिलाओं ने किया लोकार्पण
मुगलसराय में ग्राम सभा भिसौड़ी में विधायक रमेश जायसवाल ने विधायक निधि से करीब 7.10 लाख रुपये की लागत से बनी इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन कराया। विधायक द्वारा आज गुरुवार दोपहर 03 बजे मामले में जानकारी देते हुए बताया गया की सड़क का लोकार्पण स्थानीय माताओं-बहनों के हाथों कराया गया। विधायक रमेश जायसवाल ने क्षेत्र में विकास कार्य जारी रखने की बात कही।