मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में सपा कार्यालय के सामने दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और बीच सड़क पर जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो गुरुवार सुबह करीब 08 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर चर्चा है कि रेलवे में कोयला चोरी के विवाद को लेकर मारपीट हुई है। पुलिस की पुष्टि का इंतजार है।