अटेर: न्यायिक अधिकारियों और नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण पर कसा शिकंजा, सदर बाजार में 25 दुकानदारों के काटे चालान
Ater, Bhind | Oct 24, 2026 भिण्ड। शहर के प्रमुख बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या को देखते हुए शनिवार को नगर पालिका, न्यायिक अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान सदर बाजार, बताशा बाजार और गोल मार्केट में कार्रवाई करते हुए करीब 25 दुकानदारों के चालान काटे गए। साथ ही दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे दुबारा सामान बाहर न रखे