घाघरा: कुगांव के राजकीय विद्यालय में शिक्षकों की कमी पर ग्रामीणों ने की बैठक, बीआरसी कार्यालय में सौंपा आवेदन
Ghaghra, Gumla | Oct 1, 2026 कुगांव गांव में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अपर कक्षाओं में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों ने विद्यालय प्रांगण में बैठक किया।बैठक के उपरांत ग्रामीणों ने बीआरसी कार्यालय में शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के नाम हस्ताक्षर युक्त आवेदन सौंप कर बताया कि विद्यालय में विषय आधारित शिक्षकों के अभाव के कारण छात्र-छात्राओं के पठन पाठन प्रभावित हो रहा है