मोटरसाइकिल में छिपे सांप ने युवक को डसा गंभीर हालत में रीवा संजय गांधी अस्पताल भेजा गया
रीवा जिले के गुढ़ कस्बे में एक दुखद और सनसनीखेज हादसा सामने आया है जहाँ मोटरसाइकिल में छिपे एक विषैले सर्प ने गुढ़ निवासी ओम प्रकाश गुप्ता नामक युवक को डस लिया।घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से गंभीर हालत में युवक को तत्काल रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश गुप्ता जब अपनी मोटरसाइकिल के पास पहुंचे और उसे चालू करने करने की तैयारी कर रहे थे तभी बाइक के आंतरिक हिस्से में पहले से छिपे सर्प ने उन पर अचानक हमला कर दिया।सर्पदंश की आहट होते ही मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित को निजी वाहन के माध्यम से अविलंब संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया।