Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
gaya_district
Jai Mata di #durgamaa #jaimaa #maabetalove❤️ #maalove♥️ #gaya
Gaya Town CD Block, Gaya
| Oct 7, 2026
#durgamaa
#jaimaa
#maabetalove❤️
#maalove♥️
#gaya
MORE NEWS
प्रेस विज्ञप्ति गया जी। 07 अक्टूबर 2026 जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभांकर जी द्वारा द्वितीय अपीलीय प्राधिकार में कुल 10 आवेदन का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया अपीलार्थी हरे राम, मोहल्ला भूसंडा, मानपुर के द्वारा लोक भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के संबंध में वाद किया गया है सुनवाई के क्रम में अंचलाधिकारी मानपुर द्वारा बताया गया कि भूमि रैयती खाते प्लॉट की है, जिला पदाधिकारी के द्वारा आवेदक को सक्षम न्यायालय में जाने की सलाह दिया गया है। अपीलार्थी राजेश सिंह, बारा बोधगया के द्वारा निजी जमीन की मापी एवं सीमांकन के बाबजूद दूसरे विपक्षी द्वारा जबरन कब्जा रखा हुआ है, डीएम ने अंचलाधिकारी बोधगया को निर्देश दिए हैं कि परिवादी की उपस्थिति में पीलरिंग करवाये। अपीलार्थी गोपाल सिंह, बलिया केवाल कला डुमरिया के आवेदक ने मकान एवं जमीन पर दखल कब्जा दिलाने हेतु मामला दायर किया था, आज सुनवाई में बताया गया कि अपर समाहर्ता गया द्वारा आदेश पारित है जिसपर आवेदक ने असंतोष जाहिर किया है, आवेदक को बताया गया कि अपीलीय न्यायालय में अपना वाद दायर कर सुनवाई कर सकते हैं। Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Samrat Choudhary DD News Bihar Home Department, Govt. of Bihar All India Radio News Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar #gaya #bihar #changemakers #GoodGovernance #PublicPolicy
Gaya, Bihar | Oct 7, 2026
पितृपक्ष मेला 2026 में जम्मू-कश्मीर निवासी श्रद्धालु सुश्री आयूषी जी ने गया जी पहुंचकर यहां की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतजामों के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary DD News Bihar Department of Tourism, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar PMO India पितृपक्ष महासंगम Ministry of Tourism, Government of India All India Radio News MyGovIndia #gaya #bihar #spiritualawakening #devotion #explorepage✨
Gaya, Bihar | Oct 7, 2026
प्रेस विज्ञप्ति गया जी। 07 अक्टूबर 2026 अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश 15 अक्टूबर से बालू घाटों के संचालन के साथ सभी घाटों पर सतत निगरानी रखने का निर्देश गया जी, 07 अक्टूबर 2026, माननीय प्रभारी मंत्री, गया जिला सह कृषि मंत्री, बिहार सरकार श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज जिला अतिथि गृह, गया में अवैध खनन की रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में माननीय प्रभारी मंत्री ने अवैध खनन, अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन, पुलिस एवं खनन विभाग आपसी समन्वय के साथ लगातार कार्रवाई करें। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि 15 अक्टूबर 2026 से बालू घाटों के प्रारंभ होने के साथ ही सभी संबंधित बालू घाटों पर सतत निगरानी रखी जाए। बालू घाटों से आने-जाने वाले वाहनों की नियमित जांच की जाए तथा वैध चालान एवं आवश्यक कागजातों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में खनिज विकास पदाधिकारी, गया द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर 2026 तक कुल 4901.31 लाख रुपये राजस्व का संग्रह किया गया है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 में सितंबर 2025 तक प्राप्त राजस्व की तुलना में 1435.84 लाख रुपये अधिक है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अब तक 1050 छापेमारी की गई है। कार्रवाई के दौरान 292 वाहनों को जब्त, 59 व्यक्तियों को गिरफ्तार तथा 176 प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही, जुर्माने के रूप में निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 816.65 लाख रुपये के विरुद्ध अब तक 376.32 लाख रुपये की वसूली सुनिश्चित की गई है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि अवैध खनन, अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग एवं अवैध भंडारण तथा खनन संबंधी नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। CMO Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Samrat Choudhary VIJAY KUMAR SINHA Home Department, Govt. of Bihar DD News Bihar PMO India Information & Public Relations Department, Government of Bihar #gaya #bihar #GoodGovernance #changemakers
Gaya, Bihar | Oct 7, 2026
पितृपक्ष महासंगम 2026 में घाना अफ्रीका निवासी देवा ऋषि दास ने गया जी की साफ-सफाई, स्वच्छ वातावरण और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने गया नगर निगम के प्रयासों एवं बिहार की खूबसूरती को भी सराहा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Department of Tourism, Government of Bihar PMO India Home Department, Govt. of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar DD News Bihar Ministry of Tourism, Government of India पितृपक्ष महासंगम All India Radio News MyGovIndia #bihar #gaya #spiritualawakening #bihartourism❤️
Gaya, Bihar | Oct 7, 2026
पितरों के सम्मान में गया जी आइए… अभिनेता श्री Paritosh Tripathi जी ने District Administration Gaya जिला प्रशासन, NAGAR NIGAM, GAYA JI , Dpro Gaya के आयोजकों, श्रद्धालुओं एवं समस्त सहयोगियों के साथ बिहार सरकार का आभार व्यक्त किया है। गया जी में पितरों के सम्मान और मोक्ष की कामना के लिए आयोजित पितृपक्ष महासंगम 2026 की भव्यता और व्यवस्थाओं की उन्होंने सराहना की। अब इस पावन आयोजन के सिर्फ 3 दिन शेष हैं। देशभर के श्रद्धालुओं से आग्रह है—यदि आपके पितरों का श्राद्ध, तर्पण या पिंडदान अभी शेष है, तो गया जी आइए और अपने पितरों के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता अर्पित कीजिए। गया जी आपका इंतज़ार कर रहा है। CMO Bihar Samrat Choudhary @topfans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Paritosh Tripathi Department of Tourism, Government of Bihar #gaya #bihar #actorlife #goodgovernance #explorepage✨
Gaya, Bihar | Oct 7, 2026
प्रेस विज्ञप्ति गया जी। 07 अक्टूबर 2026 पितृपक्ष मेला 2026 की व्यवस्थाओं की प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा शेष बचे दिनों में तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश गया जी, 07 अक्टूबर 2026, माननीय प्रभारी मंत्री, गया जिला-सह कृषि मंत्री, बिहार सरकार श्री विजय कुमार सिन्हा ने आज जिला अतिथि गृह, गया में जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक गया श्री सुशील कुमार के साथ पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान तीर्थयात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं प्राप्त फीडबैक की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि पितृपक्ष मेला अब समापन की ओर है। इसके बावजूद शेष बचे दिनों में व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित पदाधिकारी निरंतर मेला क्षेत्र का निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते रहें, ताकि देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने तीर्थयात्रियों के लिए बनाए गए विभिन्न आवासन स्थलों की नियमित जांच कराने तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आवासन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध रहनी चाहिए। माननीय मंत्री ने शहरी क्षेत्र एवं मेला क्षेत्र में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित कराने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेला क्षेत्र एवं शहर में कहीं भी खुले में मांस-मछली की बिक्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए शहर एवं मेला क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता को और बेहतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी प्याऊ सुचारू रूप से संचालित रहें तथा कोई भी प्याऊ बंद नहीं रहना चाहिए। स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के दौरान माननीय मंत्री ने कहा कि पितृपक्ष मेला में लाखों की संख्या में तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने शेष बचे दिनों में भी तीर्थयात्रियों को निरंतर एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि पितृपक्ष मेला 2026 में इस वर्ष 40 लाख से अधिक तीर्थयात्री गया जी पहुंचे हैं और अपने पितरों का तर्पण किया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों का आगमन हुआ है। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि मेला अब समापन की ओर है, लेकिन शेष दिनों में भी सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं, ताकि गया जी आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री सुखद अनुभूति के साथ अपने घर लौटे। पहली बार बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए सुरक्षा रिस्ट बैंड की व्यवस्था माननीय मंत्री ने कहा कि इस वर्ष पितृपक्ष मेला में पहली बार बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए सुरक्षा रिस्ट बैंड की व्यवस्था की गई है। भीड़ के दौरान अपने माता-पिता अथवा परिजनों से बिछड़ जाने वाले बच्चों एवं बुजुर्गों को उनके परिजनों से मिलाने में यह व्यवस्था काफी उपयोगी साबित हुई है। अब तक 12,000 से अधिक बच्चों एवं बुजुर्गों को सुरक्षा रिस्ट बैंड पहनाया गया है। AI आधारित भाषा अनुवाद सुविधा से 90 हजार से अधिक तीर्थयात्री लाभान्वित उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों से आने वाले ऐसे तीर्थयात्रियों, जिन्हें स्थानीय भाषा समझने में कठिनाई होती थी, उनकी सुविधा के लिए इस वर्ष पहली बार AI आधारित भाषा अनुवाद की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस व्यवस्था के माध्यम से अब तक 90,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने भाषा अनुवाद सुविधा का लाभ उठाया है। माननीय मंत्री ने कहा कि पितृपक्ष मेला के दौरान आधुनिक तकनीक के उपयोग से तीर्थयात्रियों को बेहतर, सुगम एवं सुरक्षित सेवाएं उपलब्ध कराने में काफी सहायता मिली है। उन्होंने शेष अवधि में भी सभी विभागों एवं संबंधित पदाधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ कार्य करते हुए मेला व्यवस्था को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया। VIJAY KUMAR SINHA Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar DD News Bihar Home Department, Govt. of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar All India Radio News पितृपक्ष महासंगम PMO India MyGovIndia #gaya #bihar #pitrapaksh #pilgrimage
Gaya, Bihar | Oct 7, 2026
पुरापाषाण काल आदिवासी थीम। #durgapujaspecial❤️ #durgapuja #gaya #bihar #maalove♥️
Gaya Town CD Block, Gaya | Oct 7, 2026
Pretshila Hill
Gaya Town CD Block, Gaya | Oct 7, 2026