चित्तौड़गढ़। लंबे इंतजार और चर्चाओं के बाद आखिरकार IPS धर्मेंद्र सिंह ने चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाल लिया। भीलवाड़ा से स्थानांतरित होकर आए धर्मेंद्र सिंह के पद ग्रहण से अटकलों पर विराम लग गया। निवर्तमान एसपी मनीष त्रिपाठी रिलीव हो गए हैं। इससे पहले एडिशनल एसपी मुकुल शर्मा ने संभाल रखा था चार्ज।