कांके: रांची में कांग्रेस भवन में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बीजेपी पर जुमलेबाजी का आरोप लगाया
Kanke, Ranchi | Nov 4, 2024 रांची स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा बीजेपी कर रही जुमले की बारिश रांची स्थित कांग्रेस भवन में सोमवार शाम करीब चार बजे कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि बीजेपी जुमले की बारिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राजस्थान में 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की बात कही थी, अब यहां भी वही भाषा बोल रही है।