कांके: हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में पार्टी महासचिव ने परिवारवाद पर बीजेपी को घेरा
Kanke, Ranchi | Nov 4, 2024 हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार शाम करीब पांच बजे परिवारवाद पर बीजेपी को घेरा। जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि अब बीजेपी के मुंह से परिवारवाद का आरोप लगाना शोभा नहीं देता है। बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों में किसी का बेटा, किसी की बहु, किसी की पत्नी चुनाव लड़ रही है।