कांके: मोरहाबादी मैदान में थर्ड जेंडर मतदाता जागरूकता अभियान चला रहे हैं
Kanke, Ranchi | Nov 4, 2024 मोरहाबादी मैदान में दोपहर करीब एक बजे थर्ड जेंडर के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। थर्ड जेंडर द्वारा पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले रांची विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को घर घर जाकर मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बता दें कि चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव में मतदाता प्रतिशत बढ़ने को लेकर तरह तरह के कार्यक्रम का भी आयोजन कर रहा है।