कांके: विधानसभा चुनाव को लेकर रांची में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर पर किया मतदान
Kanke, Ranchi | Nov 4, 2024 रांची के विभिन्न इलाकों में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर पर मतदान कराई गई। मतदान के दौरान मतदान की गोपनीयता बनाकर रखी गई वहीं इस दौरान सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। बता दें कि रांची विधानसभा क्षेत्र में कुल 151 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं का पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान कराया जाना है।