कांके: अनुमंडल पदाधिकारी ने मारवाड़ी कॉलेज और रायन गर्ल्स विद्यालय स्थित बूथ का किया निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Nov 4, 2024 रांची के मारवाड़ी कॉलेज और रायन गर्ल्स विद्यालय स्थित बूथ का सोमवार दोपहर करीब दो बजे अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने निरिक्षण किया। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी BLO और BLO सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया है कि एक-एक मतदाता तक मतदाता सूचना पर्ची का वितरण सुनिश्चित करें और पांच नवंबर तक मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य को पूर्ण कर लिया जाए।