कांके: धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संस्थानों को मतदान के दिन छुट्टी देने का निर्देश दिया
Kanke, Ranchi | Nov 4, 2024 धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में सोमवार शाम करीब चार बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने मतदान के दिन संस्थानों से छुट्टी देने का निर्देश दिया। साथ ही मतदान के दिन छुट्टी के दौरान कर्मियों में दैनिक मजदूर भी देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन अवकाश देने का प्रावधान है, इसका उलंघन करने पर दंड भी दिया जा सकता है।