बड़ौत: डाक बंगला छपरौली से हत्या के मामले में वांछित ₹25,000 का इनामी मुरादनगर निवासी आरोपी मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jun 20, 2025 छपरौली पुलिस एवं स्वाट बागपत की संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद के हत्या व हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में वांछित ₹25000 के इनामी 1 आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विक्की उर्फ विकास पुत्र चितेंद्र निवासी चितौड़ा मुरादनगर को डाक बंगला छपरौली से गुरुवार शाम करीब 6:45 बजे गिरफ्तार किया।