बड़ौत: बड़ौत क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या मामले में मां, पिता, भाई और फुफेरी बहन गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jun 19, 2025 बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक लड़की की हत्या मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि उसी के परिजनों द्वारा कर दी गई और शव को यमुना नदी किनारे ले जाकर जला दिया तथा राख व अस्थियों को यमुना में बहा दिया। मृतक युवती के प्रेमी की तहरीर पर थाना बड़ौत पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।