बड़ौत: चंदायन में 4 मुस्लिम युवकों पर युवती के अपहरण का आरोप, बरामदगी की मांग को लेकर बजरंग दल ने बिनौली थाने पर किया हंगामा
Baraut, Bagpat | Jun 19, 2025 बिनौली थाना क्षेत्र के चंदायन गांव में 4 मुस्लिम युवकों पर 20 वर्षीय युवती को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगा है। जिसको लेकर गुरुवार को बिनौली थाने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा प्रदर्शन किया। युवती की बरामदगी ना होने से गुस्साए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया और युवती की जल्द बरामदगी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।