बड़ौत: टीकरी में 2 मुंह और 3 आंखों वाले बछड़े ने लिया जन्म, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Jun 19, 2025 टीकरी कस्बे में एक किसान के घर 2 मुँह व 3 आंखों वाला बछड़ा जन्मा है। गांव वालों की मौके पर भारी भीड़ लगी है। पूजा, चढ़ावा और मन्नतों का दौर जारी हो गया है। ग्रामीण इसे कुदरत का करिश्मा या कोई अलौकिक संकेत और भगवान का चमत्कार मान रहे हैं। जबकि वैज्ञानिक इसे जेनेटिक बदलाव बता रहे हैं। जिसका वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल है।