बागपत: जमीनी विवाद को लेकर जबरन घर में घुसकर गर्भवती महिला को गाली-गलौच कर धमकी दी, पीड़िता ने SP से की शिकायत
Baghpat, Bagpat | Jun 20, 2025 शुक्रवार को करीब 11 बजे रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव निवासी आयशा ने बताया कि वह नौ महीने की गर्भवती है। उनका एक परिवार से करीब 20 सालों से जमीनी विवाद चल रहा है। जमीनी विवाद के चलते आरोपित पक्ष गाली-गलौच व मारपीट करते रहते है। आरोप है कि गत 19 जून को करीब साढे तीन बजे एक परिवार के तीन सदस्यों ने जबरन मकान में घुसकर जान से मारने की नियत से हमला किया।