बागपत: थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार कर अवैध तमंचा किया बरामद
Baghpat, Bagpat | Jun 20, 2025 मीडिया सैल बागपत द्वारा शुक्रवार को करीब डेढ बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपित इब्राहिम निवासी लुहारी थाना सिंघावली अहीर को गिरफ्तार किया गया। आरोपित के पास से अवैध तमंचा बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वालों में महिला उप निरीक्षक दीपिका यादव, उप निरीक्षक आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे।