बागपत: खेडा इस्लामपुर की बुजुर्ग महिला ने मकान में घुसकर संदूक से नगदी व आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया
Baghpat, Bagpat | Jun 20, 2025 शुक्रवार को करीब साढे 11 बजे बड़ौत थाना क्षेत्र के खेड़ा इस्लामपुर निवासी बुजुर्ग महिला ओमवती ने बताया कि करीब डेढ साल पूर्व बेटे सचिन की एक परिवार के चार सदस्यों ने हत्या करवा दी थी। आरोप है कि करीब बीस दिन पूर्व रात करीब 12 बजे एक परिवार के चार सदस्यों ने एक राय होकर मकान में घुसकर संदूक में रखे 50 हजार रुपये की नगदी, सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे।