बागपत: बिनौली थाना क्षेत्र से लापता युवती की बरामदगी को लेकर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने SP से की मुलाकात
Baghpat, Bagpat | Jun 20, 2025 शुक्रवार को करीब 12 बजे बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता युवती की बरामदगी की मांग को लेकर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पीड़ित परिवार के साथ SP सूरज कुमार राय से मिले। उन्होने कहा कि यह घटना लव जिहाद की है। युवती की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी शीघ्र हो। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, दीपक सैनी शामली, गौरव, एड प्रियंका आर्य आदि मौजूद रहे।