बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार कर 20 पेटी अवैध देशी शराब और कार की बरामदगी की
Baghpat, Bagpat | Jun 20, 2025 मीडिया सैल बागपत द्वारा शुक्रवार को करीब एक बजकर 55 मिनट पर प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि कोतवाली बागपत पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब तस्कर दो आरोपित आकाश और रोबिन ग्राम अगरौला जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के पास से 20 पेटी अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का तथा घटना प्रयुक्त एक कार बरामद की।