मुंबई में आग लगने के दौरान 7 गैस सिलेंडर फटे, सभी लोग सुरक्षित निकाले गए
मुंबई के मुलुंड ईस्ट में गुरुवार को बीएमसी पीएपी प्रोजेक्ट के एक जी+1 लेबर कैंप में आग लग गई. आग के दौरान 7 गैस सिलेंडर फट गए. कैंप में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. अभी तक किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं है. फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कार्रवाई की. यह कैंप धारावी से हटाए गए परिवारों के लिए बनाए गए रिहैबिलिटेशन कैंप का हिस्सा था..
#Mumbai #Fire