सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में नशा मुक्ति की शपथ, स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प
सारण जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत आज दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति की शपथ ली गई। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को तंबाकू, शराब तथा अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें स्वस्थ जीवनशैली की आदतों को प्रोत्साहित करना है।
इस अभियान में विद्यालयों की सक्रिय सहभागिता के माध्यम से विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, आत्मानुशासन एवं सामाजिक चेतना की भावना विकसित करन�
Saharsa, Bihar | Oct 9, 2026