रूड़की: सोलानी पार्क के पास सेल्फी लेने के चक्कर में गंगनहर में डूब कर लापता हुआ था युवक,तलाश में चलाया गया अभियान
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में सोलानी पार्क के पास बीते रोज सेल्फी लेने के चक्कर में सलमान कॉलोनी निवासी उवैस नाम का एक युवक गंगनहर में डूब कर लापता हो गया था। उवैस अपने दो साथियों के साथ सोलानी पार्क के पास गंगनहर किनारे पहुंचा था। एसडीआरएफ और जल पुलिस के द्वारा आज गंग नहर में उवैस की तलाश में अभियान चलाया गया है। लेकिन उवैस का कुछ भी पता नहीं चल पाया है।