रूड़की: रहमतपुर रोड से पुलिस ने नशे के दो तस्करों को किया गिरफ्तार,नशे के इंजेक्शन किए बरामद
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 अभियान के चलते रहमतपुर रोड से कलियर की नई बस्ती निवासी शादाब पुत्र शहजाद और साहिब पुत्र शहजाद नाम के नशे के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस ने नशे के 22 इंजेक्शन बरामद कर लिए है। पुलिस के द्वारा दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।