रूड़की: एसडीएम चौक पर कार को रोकने पर कार चालक ने पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर,एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल
एसडीएम चौक पर कार रोकने पर पुलिसकर्मियों को कार चालक ने जानबूझकर टक्कर मार दी। इस टक्कर में एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। पीरपुरा निवासी मोहम्मद अफजल पुत्र नसीम नाम के कार चालक को कुछ ही दूरी पर गिरफ्तार कर लिया गया। घायल महिला पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार चालक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है