रूड़की: रुड़की कोतवाली पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च,पैरामिलिट्री फोर्स के जवान रहे मौजूद
रुड़की कोतवाली पुलिस ने आज लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला है। यह फ्लैग मार्च कोतवाली क्षेत्र के माजरा,शंकरपुरी,कान्हापुर,शेरपुर,ब्रह्मपुर, बेलडा और जौरासी गांव में निकल गया है। इस दौरान पुलिस ने लोकसभा चुनाव में लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। इस फ्लैग मार्च में पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी मौजूद रहे हैं।