रूड़की: बंदा रोड से पुलिस ने नशे के एक तस्कर को किया गिरफ्तार,स्मैक की बरामद
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के चलते बंदा रोड निवासी सलमान पुत्र गुलफाम नाम के नशे के एक तस्कर को बंदा रोड से गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस के द्वारा सलमान के पास से 2.40 ग्राम स्मैक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने सलमान के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।