रूड़की: कलियर के पास गंगनहर में बहता हुआ मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव,क्षेत्र में मचा हड़कंप
पिरान कलियर थाना क्षेत्र में कलियर के पास गंगनहर में आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ मिला है। आसपास से गुजर रहे लोगों ने शव देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंगनहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर नाम के युवक को बुलाया। जिसकी मदद से शव को बाहर निकल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।