कुंदा: कुंदा राधा-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
Kunda, Chatra | Aug 18, 2026 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को भव्यता से मनाने के लिए आज राजगढ़ स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई। अध्यक्षता पुजारी उदयनाथ मिश्रा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति' गठित की गई। कुंदा मुखिया मनोज कुमार साहू अध्यक्ष, संतोष कुमार यादव सचिव, विशाल वर्मा कोषाध्यक्ष, लवकुश गुप्ता उपाध्यक्ष और रघुनाथ सिंह उपसचिव चुने गए।