बिहार: दहपर गांव में शराब बेचने से मना करने पर दो लोगों के साथ हुई मारपीट, दोनों का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज
Bihar, Nalanda | Feb 7, 2024 दहपर गांव में शराब बेचने से मना करने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें सोमरी देवी और कौलेश्वर पासवान जख़्मी हो गए। दोनो को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जख़्मी कौलेश्वर पासवान ने बताया कि उनके घर के दरवाजे के पास एक व्यक्ति शराब बेच रहा था जिसका विरोध करने पर उसने मारपीट कर दी।