बिहार: समाहरणालय में जिलाधिकारी ने जनता दरबार लगाकर 15 लोगों की सुना समस्या ,निदान के लिए पदाधिकारियों को दिया निर्देश
Bihar, Nalanda | Feb 7, 2024 जिलाधिकारी ने समाहरणालय में बुधवार को जनता दरबार लगा कर 15 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया। काशी तकिया मुहल्ले की एक महिला द्वारा शिकायत की गई कि स्मार्ट सिटी के कार्य के तहत उनके घर के दरवाजे के पास बिजली का पोल लगाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को अग्रेतर कार्रवाई का निदेश दिया।