भीलवाड़ा: 500 साल पुराने महाकाल महादेव मठ की जमीन को मठ के नाम दर्ज कराने की मांग, नागा साधुओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर तहसील के ग्राम चारोट स्थित करीब 500 वर्ष पुराने महाकाल महादेव मठ की कृषि भूमि को मठ के नाम दर्ज कराने की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे जूना अखाड़े के नागा साधु जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। नागा साधुओं ने प्रशासन से आराजी संख्या 1014/74 को महाकाल महादेव मठ चारोट के नाम दर्ज करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की।