नाहन: पक्का टैंक के नजदीक बीती रात करीब 3 बजे चोरी की घटना सामने आई है। चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई, जिसका फुटेज अब सामने आया है।
बिल्डिंग मालिक के अनुसार, घर की लॉबी में बिक्री के लिए रखे जाने वाले मिल्क प्रॉडक्ट्स का स्टॉक पिछले कई दिनों से कम हो रहा था। शुरुआत में इसकी वजह समझ नहीं आई, लेकिन CCTV फुटेज सामने आने के बाद चोरी का मामला स्पष्ट हुआ।
मालिक के मुताबिक, चोरी करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है और मामले को लेकर पुलिस में FIR दर्ज करवाई जा रही है। उनके अनुसार, अब तक कई हजार रुपये कीमत के मिल्क प्रॉडक्ट्स चोरी हो चुके हैं।
#Nahan #NahanNews #Sirmaur #HimachalPradesh #HimachalNews #CCTVFootage #Theft #CCTVTheft #ViralVideo #CrimeNews #SirmaurNews #HimachalUpdates #RozanaHimachal