प्रतापगढ़: कोतवाली नगर पुलिस ने काशीराम कॉलोनी से दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने काशीराम कॉलोनी से दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी ने गुरुवार शाम 5.30 बजे बताया की गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में जुनैद खान उर्फ अज्जू और इम्तियाज उर्फ गाजी शामिल हैं। आरक्षी योगेश यादव और आरक्षी सूरज नाथ मौर्य ने अपनी सतर्कता से इन अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों पर हत्या, आर्म्स एक्ट में वांछित थे।