प्रतापगढ़: मांधाता ब्लॉक के ABSA कार्यालय में एमडीएम ऑडिट के नाम पर हो रही वसूली, प्राथमिक शिक्षक संघ ने की शिकायत
जिले में एमडीएम ऑडिट के नाम पर वसूली करने का वीडियो गुरुवार शाम 5 बजे सोसल मीडिया पर वायरल हुआ।बताया जा रहा है की जिले के परिषदीय विद्यालयों में ज्येष्ठ लेखा परीक्षक, सहकारी समितियों और ऑडिटरों द्वारा वसूली की जा रही है। वायरल वीडियो मांधाता ब्लॉक के ABSA कार्यालय का है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने इस मामले में अफसरों से भी शिकायत की है।