महसी: बेहटाभया में गौशाला निर्माण के लिए विधायक सुरेश्वर सिंह ने किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास, छुट्टा गोवंश से मिलेगा निजात।
शुक्रवार को तेजवापुर ब्लाक क्षेत्र के बेहटाभया में गौशाला निर्माण के लिए चिन्हित भूमि पर विधायक सुरेश्वर सिंह ने भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। विधायक श्री सिंह ने संबोधित करते हुए सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाई। साथ ही उन्होंने कहा कि गौशाला निर्माण से क्षेत्र के किसानों को छुट्टा गोवंश से निजात मिलेगा। किसानों की फसल सुरक्षित होगी।