महसी: मटेरा कला से मारपीट के मामले में एक आरोपी को खैरीघाट थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।
खैरीघाट थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार का न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि रामभवन पुत्र प्रभु निवासी मटेरा कला को उप निरीक्षक राम प्रवेश यादव, कांस्टेबल दयानंद सिंह ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया।