महसी: किशनी पुरवा से हरदी पुलिस ने मारपीट के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
किशनी पुरवा से हरदी पुलिस ने मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि किशनी पुरवा निवासी जोगिंदर पुत्र कमलाकांत को उप निरीक्षक आश मोहम्मद, कांस्टेबल रविंद्र कुमार ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।