महसी: मुनीमपुर कला से 135 पैकेट देसी शराब के साथ एक कारोबारी को खैरीघाट थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार
खैरीघाट थाने की पुलिस ने गुरुवार दोपहर 135 पैकेट देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई पूरी की। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि तालुकदार लोध पुत्र हंसराज निवासी मुनीमपुर कला को उप निरीक्षक महबूब आलम, कांस्टेबल संतोष चौधरी ने गिरफ्तार किया। कारोबारी के पास से 45 पैकेट बंटी बबली एवं 90 पैकेट झूम मार्का की शराब बरामद हुई।