महसी: महसी ब्लाक परिसर में विराट कृषि मेले का विधायक सुरेश्वर सिंह ने किया शुभारंभ, दी योजनाओं की जानकारी।
शुक्रवार को महसी ब्लाक परिसर में विराट किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमे किसानों के संगठित रहने तथा सरकार द्वारा किसानों दी जाने वाली कृषि यंत्रों पर अनुदान के विषय में पूरी जानकारी दी गई। मेले का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुरेश्वर सिंह ने फीता काट कर किया। विधायक श्री सिंह ने सरकारी योजनाओं की किसानों को जानकारी दी।