महसी: खैरीघाट थाने की पुलिस महाशिवरात्रि पर्व को लेकर हाई अलर्ट, सम्भ्रांत लोगों के साथ की बैठक एवं किया रूट मार्च।
खैरीघाट थाने की पुलिस ने महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए खाका तैयार कर लिया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर होगी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने सम्भ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक के साथ ही क्षेत्र में रूट मार्च कर लोगों को सख्त निर्देश दिए हैं। क्षेत्र के शिव मंदिरों में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।