निज़ामाबाद: कैम्ब्रिज मॉडर्न स्कूल के बालोत्सव में दिखा बच्चों का उद्यमशीलता का जलवा
कैम्ब्रिज मॉडर्न स्कूल में बालोत्सव के तहत गुजराती ढोकला और झालमुड़ी के स्टॉल सबसे ज्यादा आकर्षित रहे। बच्चों ने खुद के बनाए व्यंजन बेचकर आत्मविश्वास और उद्यमशीलता की मिसाल पेश की, जबकि अभिभावकों और शिक्षकों ने उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की।