बारां: निदेशालय से नियुक्त अधिकारी और सीएमएचओ ने ब्लॉक बारां के पीएचसी बटावदा व अन्य अस्पतालों का किया निरीक्षण
Baran, Baran | May 7, 2025 गर्मी में लू तापघात और मौसमी बीमारियों से बचाव और उपचार के इंतजामों को लेकर जयपुर निदेशालय से नियुक्त डॉ. राकेश गोचर और सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना ने बुधवार को सायं 4 बजे के करीब ब्लॉक बारां के बटावदा समेत अन्य अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पतालों में आवश्यक दवाईयां, उपकरण, मरीजों के लिए समुचित सुविधाएं रखने के निर्देश दिए।