बारां: कोटा रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सिविल डिफेंस का पूर्व प्रशिक्षण दिया गया
Baran, Baran | May 7, 2025 जिला कलेक्टर के निर्देशन पर बुधवार को दोपहर 3 बजे के करीब कोटा रोड राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मॉक ड्रिल का पूर्व अभ्यास किया गया। स्काउट गाइड व स्कूली बच्चों ने पूर्व अभ्यास किया। आपात स्थिति से निपटने के लिए बच्चों को सिविल डिफेंस का पूर्व प्रशिक्षण दिया गया।