बारां: जिला कलेक्टर ने मिनी सचिवालय सभागार में प्रेस वार्ता की, बारां जिले में 15 मिनट का प्रतीकात्मक ब्लैकआउट किया जाएगा
Baran, Baran | May 7, 2025 जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह ने बुधवार को दोपहर 12 बजे के करीब मिनी सचिवालय सभागार में प्रेस वार्ता की। जहां जिला कलेक्टर ने कहा कि देशभर में आज नागरिक सुरक्षा के तहत मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बारां जिले में भी 15 मिनट का प्रतीकात्मक ब्लैकआउट किया जाएगा।