बारां: घाडीघटा गांव में मामूली बात को लेकर दो जनों ने एक महिला और दो बच्चों के साथ की मारपीट, सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती
Baran, Baran | May 7, 2025 किशनगंज थाना क्षेत्र के घाडीघटा गांव में मामूली बात को लेकर दो जनों ने एक महिला व दो बच्चों के साथ मारपीट की। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार दोपहर तीन बजे किशनगंज पुलिस घायलों के पर्चे बयान लेने अस्पताल पहुंची। पुलिस ने बताया कि बच्चों के विवाद में झगड़ा हुआ जिसमें कमोदाबाई अहेडी व विजेंद्र व राजीव पुत्र गिरिराज घायल हो गए।